इस आर्टिकल के माध्यम से में आपको भारत के 10 अनोखे पुलों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण और रोचक तथ्य बता रहा हूं जो आपको परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए बहुत ही मददगार साबित होंगे ।
10 amezing bridge in india
1. राजीव गांधी सी लिंक पुल -:

यह पुल मुंबई और समुद्र के तट पर स्थित है। इसे बांद्रा-वर्ली समुंद्र सेतु के नाम से भी जाना जाता है। ये भारत का तीसरा सबसे लंबा और खास तकनीक से बना हुआ एक अहम पुल है।
2.महात्मा गांधी सेतु बिहार-:

ये पुल बिहार में गंगा नदी पर स्थित है। इसे गंगा सेतु के नाम से भी पहचाना जाता है। ये बिहार की राजधानी पटना को हाजीपुर शहर से जोड़ता है। इसका उद्घाटन भारत की प्रधान मंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के द्वारा सन 1982 में किया गया था। इस पुल की वास्तविक लंबाई 5750 मीटर है। गैमोन इंडिया लिमिटेड कंपनी ने इसका निर्माण कार्य पूर्ण किया गया था।
3.भूपेन हजारिका सेतु-:

यह पुल असम में ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी लोहित पर स्थित है। ये पुल अरुणाचल के ढोला तथा असम के सादिया क्षेत्र को आपस में जोड़ता है। इसलिए इसे ढोला सादिया सेतु के नाम से भी जाना जाता है। इस पुल का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2017 को किया था। इस पुल की लंबाई 9150 मीटर है। ये वर्तमान में देश का सबसे लंबा पुल है । सुरक्षा दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण पुल है।
4. रविन्द्र सेतु

ये कोलकाता में हुगली नदी पर बना हुआ एक प्रसिद्ध पुल है। ये हावड़ा ब्रिज के नाम से प्रचलित है। यह हावड़ा को कलकत्ता शहर से जोड़ता है। 14 जून सन 1965 को इस पुल को नया नाम दिया गया रविंन्द्र सेतु। ये चार खंबों पर बना हुआ एक विशेष प्रकार का पुल है। इसकी कुल लंबाई 705 मीटर है ।
5. एनाई इंदिरा गांधी सेतु -:

यह पुल रामेश्वरम में समुद्र पर बना हुआ अनोखा पुल है। इस पुल को पंबन पुल के नाम से भी जाना जाता है। यह देश का दूसरा सबसे बड़ा समुद्री पुल है जिसकी लंबाई 2300 मीटर है।
6. ब्रह्मपुत्र ब्रिज-:
ये देश का पहला रेल पुल है जो ब्रह्मपुत्र नदी पर स्थित है। इस पुल का निर्माण सन 1962 में शेष भारत को रेल और सड़क यातायात जोड़ने के उद्देश्य से किया जाता है।
7. कोरोनेशन पुल-:

यह पुल पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग में तीस्ता नदी पर स्थित है। यह पुल दार्जीलिंग और जलपाई गुड़ी शहर को आपस में जोड़ता है। इसका निर्माण कार्य ब्रिटिश शासन काल में हुआ था। इस पुल के चारो तरफ प्रकृति का का बेहद सुंदर रूप नजर आता है।
8. पान वल नदी ब्रिज-:
यह पनवेल नदी पर स्थित महाराष्ट्र का सबसे ऊंचा और लंबा पुल है। यह वर्तमान में एशिया का सबसे ऊंचा वियाडक्ट है। यह स्लिम टेक्नोलॉजी के द्वारा बना हुआ भारत का पहला पुल है जिसकी लंबाई 429 मीटर और ऊंचाई 64 मीटर है।
9. बेम्बनाड रेल ब्रिज-:
यह देश का सबसे लंबा रेल पुल है। यह कोच्चि में एडापल्ली और वल्लार पदम को जोड़ता है। इस पुल की कुल लंबाई 4620 मीटर है।
10. यमुना ब्रिज-:
ये पुल प्रयाग राज में यमुना नदी पर स्थित है। ये ब्रिज नैनी और प्रयागराज को आपस में जोड़ता है। इस पुल की लंबाईव1510 मीटर है। ये पुल सन 2004 में पूर्णतः बन कर तैयार हुआ था। ये ब्रिज अपनी अदभुद सुंदरता के लिए पहचाना जाता है।
नोट -:
में आपको इसी प्रकार की नयी नयी रोचक जानकारियां उपलब्ध करवाता रहूंगा। बस आपसे एक छोटी सी गुजारिस है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगे तो अपने दोस्तों के साथ Facebook, Whatsapp, Instagram, Twitter पर जरूर शेयर करें।