स्वतंत्रता पर 10 वाक्य हिंदी में। 10 Lines On Freedom in Hindi
10 Lines On Freedom in Hindi
#1. जब किसी देश पर उसका स्वयं का अधिकार होता है तो वह देश स्वतन्त्र होता है।
#2. स्वतंत्रता का अर्थ है-: स्वाधीनता।
#3. स्वतन्त्र देश में स्वयं को बोलने, सोचने समझने और हर प्रकार के निर्णय लेने की स्वतंत्रता होती है।
#4. स्वतन्त्र देश मे जनता द्वारा चुना हुआ प्रतिनिधि ही देश का प्रतिनिधित्व करता है ।
#5. देश के प्रत्येक नागरिक को अपने देश की स्वतन्त्रता की रक्षा करनी चाहिए।
#6. देश की सुरक्षा के लिए शक्तिशाली सेना का होना अति आवश्यक है।
#7. प्राचीन कालीन भारतीय संस्कृति में गुरुकुलों में वेद शास्त्रों के साथ साथ ही अस्त्र शस्त्र की शिक्षा दी जाती थी।
#8. आज सम्पूर्ण विश्व के सभी देश अपनी सैनिक शक्तियों को बड़ा रहे हैं।

#9. प्रत्येक देशवासी को अपने देश को सुरक्षित रखने के लिए अपने सर्वस्व बलिदान के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।
#10. देश के नागरिकों को अपनी स्वतंत्रता के लिए देश प्रेमी होना चाहिये।
जब किसी देश पर उसका स्वयं का अधिकार होता है तो वह देश स्वतन्त्र होता है।आज हमारा देश स्वतंत्र है। हमें अपने देश की स्वतंत्रता की रक्षा करनी चाहिए।
हमारे देश की बढ़ती हुई प्रगति को देखकर आये दिन पड़ोसी देश हमारी स्वतन्त्रता को चुनौती देते रहते हैं। हमे उनकी आक्रमण कारी गतिविधियों पर रोक लगानी चाहिए।
हमें अपने पड़ोसी देशों से सावधान रहना चाहिए। हमारे कुछ पड़ोसी देश पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश, नेपाल हमें भौगोलिक, आर्थिक, सामरिक और आतंकवाद के रूप में नुकसान पहुंचा रहे हैं।
10 Lines On Freedom in Hindi
इनकी हरकतों पर लगाम लगाने के लिए हमारे पास शक्ति शाली सेना का होना अति आवश्यक है। हमारी सेना सभी प्रकार के अस्त्रों शस्त्रों से सुसज्जित होनी चाहिए। इसलिए हमारे देश के विद्यालयों में देश सेवा की भावना पूर्ण दृणता के साथ सिखायी जाती है।
प्राचीन कालीन भारत के गुरुकुलों में वेदशास्त्रों के साथ साथ ही अस्त्र शस्त्र की भी शिक्षा दी जाती थी। गुरुओं के द्वारा अपने शिष्यों को युद्ध कौशल सिखाया जाता था।
सैनिक शिक्षा से शारीरिक शक्ति के साथ मानवीय गुणों का भी विकास होता है। आज सम्पूर्ण विश्व के सभी देश अपनी सैनिक शक्ति को बड़ा रहे हैं। ताकि वे अपनी स्वतंत्रता की रक्षा कर सके।
हमारा भारत एक शांतिप्रिय देश है वह हमेशा जिओ और जीने दो पर विश्वास रखता है परंतु हमें अपनी स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपनी सैन्य शक्ति को ओर दृण करना चाहिए ताकि भविष्य में हमारी स्वतन्त्रता को कोई चुनौती पेश नहीं कर सके।
हमें अपने देश की अखंडता, एकता और संप्रभुता को सुरक्षित रखने के लिए अच्छी सैनिक शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए। आज हमारा देश पूर्णतः स्वतंत्र देश है। हमारे देश की औद्योगिक, वैज्ञानिक, वैचारिक, सामरिक प्रगति दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
हमारी आर्थिक, सामरिक शक्ति को बढ़ता देखकर पड़ोसी देशों में जलन पैदा हो रही है। इसलिए वे हमें कई तरह की अनैतिक गतिविधियों के द्वारा नुकसान पहुंचाने की नाकाम कौशिश कर रहे हैं।
स्वतन्त्रता का अर्थ है-:स्वाधीनता। स्वतन्त्र देशों में स्वयं को बोलने, सोचने और हर प्रकार के निर्णयों को लेने की स्वतंत्रता होती है। प्रत्येक देश वासी को अपने देश को सुरक्षित रखने के लिए अपना सर्वस्व बलिदान के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।
स्वतन्त्रता ही हमारे देश की आन बान शान और पहचान है।
Note: if you find this post “10 Lines On Freedom in Hindi” helpful, please share with your school friends on social media.