10 Lines On Save Tree in Hindi

पेड़ प्रकृति द्वारा दिया हुआ सुंदर सा उपहार है। पेड़ पौधे प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ाते हैं।ये मनुष्य के जीवन में हर प्रकार से उपयोगी होते हैं। पेड़ और प्राणी का अटूट संबंध है।पेड़ पौधे और वनस्पतियां प्रकृति का श्रृंगार होती हैं।इनके बिना मानव जीवन संभव नहीं है। पृथ्वी के अधिकतम भूभाग पर पेड़ पौधे पाये जाते हैं।
पेड़ पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं और कार्बन डाई ऑक्साइड को ग्रहण करते हैं।वर्तमान समय में मनुष्य अपने निजी स्वार्थ वस पेड़ पौधों की अंधाधुंध कटाई कर रहा है जिससे पेड़ पौधों की संख्या में दिन प्रतिदिन कमी होती जा रही है।पेड़ों के बिना मनुष्य का जीवन अपूर्ण और असुरक्षित है।
पेड़ पौधे निस्वार्थ भाव से मनुष्य की सेवा करते हैं। हमे पेड़ पौधों को काटना नहीं चाहिए।पेड़ पौधों से मनुष्य को निम्न प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होती हैं।
10 Lines On Save Tree in Hindi
1.हमें पेड़ पौधों को नहीं काटना चाहिए।पेड़ पौधों की छत्रछाया में ही मनुष्य के सुरक्षित भविष्य का निर्माण होता है।
2.पेड़ों को काटने से जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ जाता है।
3.मनुष्य अपने निजी स्वार्थ वश पेड़ पौधों को काटकर अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार रहा है।
4.पेड़ पोधे हमें ऑक्सीजन देते हैं और हानिकारक गैस कार्बन डाई ऑक्साइड को ग्रहण करते हैं।
5.हमें अधिक से अधिक संख्या में पेड़ो को लगाना चाहिए और अच्छी प्रकार से देखभाल करनी चाहिए।
6.पेड़ों को बचाने के लिए हमें पेड़ पौधों के महत्व को लोगों को समझाना चाहिए इनके प्रति लोगों को जागरूक करना चाहिए।
7.हमें अपने घरों के आस पास स्वच्छ वातावरण रखने के लिए पेड़ पौधों को अधिक से अधिक संख्या में लगाने चाहिये।
8.पेड़ पौधों को बचाने के लिए शासन प्रशासन के द्वारा पेड़ों को काटने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा का प्रावधान रखना चाहिए जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति नियमों के विरुद्ध जाकर पेड़ काटने का साहस नहीं कर सके।
9.पेड़ पौधों को बचाने के लिए वन विभाग कर्मियों को समय-समय पर पेड़ों का निरीक्षण करना चाहिए।
10.पेड़ पौधों को बचाना इसलिए भी जरूरी है कि हमें उनसे बेशकीमती जड़ी बूटियां लकड़ियां फल फूल पत्ते इत्यादि उपयोगी वस्तुएं प्राप्त होती हैं।
पेड़ पौधे प्रकृति के द्वारा मनुष्य को दिया हुआ बेशकीमती उपहार है। ये सभी प्रकार से मानव जीवन के लिए उपयोगी सिद्ध होते हैं।पेड़ों से हमें स्वच्छ वायु शीतल छाया फ़ल फूल पत्तियां ओषधियाँ और ईंधन प्राप्त होता है।पेड़ बिना किसी स्वार्थ के मनुष्य की हर प्रकार की स्तिथि में मददगार साबित होता है।
आज के समय में जंगलों और पेड़ पौधों की अधिक से अधिक कटाई हो रही है।मनुष्य चंद पैसों के लालच में पेड़ों को काटकर बैच देते हैं।पेड़ भी सजीव होते हैं ।पेड़ों को काटना पाप होता है।पेड़ पौधों को लगाना पूण्य का काम होता है।पेड़ मनुष्य की आजीवन निस्वार्थ भाव से सेवा करता है और बदले में कुछ भी नहीं लेता है।फिर भी मनुष्य पेड़ों को काटकर अनैतिक कार्य करता है।
25 Slogans On Save Tree in Hindi
01. पेड़ बचाओ जीवन को सम्रद्ध और खुशहाल बनाओ।
02. पेड़ों को मत काटो यार पेड़ ही है प्रकृति का श्रृंगार।
03. जन जन की यही पुकार पेड़ लगाकर पृथ्वी का करो श्रृंगार।
04. पेड़ पौधे नहीं तो जीवन सुरक्षित नहीं।
05. जब तक पेड़ पौधे हैं तब तक ही जीवन है।
06. पेड़ों को बचाओ, जीवन सुरक्षित बनाओ।
07. पेड़ लगाओ देश को समृद्ध बनाओ।
08. पेड़ लगाओ हरियाली लाओ।
09. बंजर भूमि में पेड़ लगाओ
प्रकृति की शोभा बढ़ाओ।
10. मातृभूमि की यही पुकार, वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार।
11. पेड़ सुरक्षित तो पर्यावरण सुरक्षित।
12. जितने अधिक पेड़ लगाओगे, उतना ही जीवन सुरक्षित पाओगे।
13. वृक्ष लगाओ पृथ्वी की शोभा बढ़ाओ।
14. अधिक से अधिक पेड़ लगाओ बच्चों का भविष्य सुरक्षित बनाओ।
15. घर घर में पहुंचाओ संदेश, पेड़ लगाओ पेड़ लगाओ।
16. पेड़ बचाओ पेड़ बचाओ जीवन दायिनी ऑक्सीजन पाओ।
17. पेड़ हैं जीवन का सार, इनका मत करो बहिष्कार।
18. प्रकृति की यही पुकार, पेड़ लगाओ बार-बार।
19.धरती माँ की यही पुकार, पेड़ लगाकर करो श्रंगार।
20. प्रकृति सुरक्षित तो आपका भविष्य सुरक्षित।
21. वृक्ष लगाओ प्रकृति की सुंदरता बढ़ाओ।
22. पेड़ लगाओ भविष्य बचाओ।
23. पेड़ सुरक्षित तो देश सुरक्षित।
24. पेड़ हैं प्रकृति की शान, इन्हें लगाकर करो भारत मां का सम्मान।
25. पेड़ लगाओ पेड़ लगाओ, धरती माँ की स्वर्ग बनाओ।
पेड़ पौधों के द्वारा हमें अनेक प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं।पेड़ पौधे किसी भी देश की आन बान शान और पहचान होते हैं।पेड़ पौधों के मध्य ही मानव सभ्यता का जन्म हुआ है।आदि काल से ही जंगलों में मनुष्यों के रहने खाने पीने के संसाधन हुआ करते थे।
इस प्रकार से मनुष्य ने सर्वप्रथम पेड़ पौधों के मध्य रहकर ही अपने जीवन की शुरूआत की थी। पेड़ पौधे मनुष्य पशु पक्षियों सभी के लिए बहुत ही उपयोगी होते हैं।
इसलिए हमें कभी भी पेड़ों को काटना नहीं चाहिए।पेड़ पौधे प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ाते हैं।
नोट- ये जानकारी आपको अच्छी लगे तो अपने दोस्तों को Facebook, Whats App Twitter, Instagram पर शेयर जरूर करें ।
Read More: जल बचाओ पर निबंध हिंदी में