दशहरे पर 20 पंक्तियाँ हिंदी में। 20 Lines On Dussehra in Hindi
दशहरे पर 20 पंक्तियाँ हिंदी में।20 Lines On Dussehra in Hindi
दशहरा हिन्दुओं के चार प्रमुख त्योहारों में से एक है। दशहरे के दिन लोग अपने घरों, दफ्तरों, सरकारी संस्थानों, गैर सरकारी संस्थानों की ठीक प्रकार से साफ़ सफाई करके पुष्प मालाओं से सजाकर पूजा अर्चना करते हैं।
दशहरा सुख, समृद्धि और वीरता का प्रतीक है। इस त्योहार को सभी भारतीय पूरी श्रद्धा भाव से मनाते हैं। दशहरे के दिन श्री राम ने रावण को मारकर लंका पर विजय प्राप्त की थी। इसलिए इस त्योहार को विजय दशमी भी कहते हैं।
Short Essay On Dussehra in Hindi
इस पर्व से पहले लोग नौ देवियों की नौ दिन तक उपवास रखकर पूर्ण विधि विधान से पूजा अर्चना करते हैं। जिसे नवरात्री कहते हैं। नवरात्री के 10 वें दिन दशहरे को मनाया जाता है।
इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको दशहरे से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को बता रहे हैं जो आपको दशहरे के महत्व और निबंध को लिखने में सहायक सिद्ध होंगे।
20 Lines On Dussehra in Hindi
#1. दशहरे के त्योहार को आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है।
#2. दशहरा हिंदुओं का महत्वपूर्ण त्योहार है।
#3. ये क्षत्रियों से सम्बंधित त्योहार है।
#4. इस त्योहार पर अस्त्र शस्त्रों की पूजा होती है।
#5. ये त्योहार अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है।
#6. श्री राम ने दशमी के दिन रावण को मारकर लंका पर विजय प्राप्त की थी। उस दिन से ही इस त्योहार को प्रति वर्ष मनाया जाता है।
#7. इस त्योहार को भिन्न भिन्न स्थानों पर भिन्न भिन्न तौर तरीकों से मनाया जाता है।
#8. ये त्योहार हमें धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
#9. राजधानी दिल्ली में कुल्लू का दशहरा सबसे अधिक प्रसिद्ध है।
#10. इस त्योहार के दिन भगवान श्री राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान की सुन्दर और आकर्षक झांकियां निकाली जाती हैं ।
#11. इस त्योहार पर रावण के कागज के पुतले में पटाखे भरकर जलाया जाता है । जिसे रावण दहन कहते हैं।
#12. इस पर्व को सभी भारत वासी मिलझुल कर मनाते हैं ।
#13. इस त्योहार पर सभी घरों में तरह तरह के पकवान बनाये जाते हैं।
#14. ये त्योहार शरद ऋतु में दीपावली से पहले मनाया जाता है।
#15. ये भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म का मुख्य त्योहार है।
#16. इस त्योहार को विजय दशमी का त्योहार भी कहते हैं।
#17. ये त्योहार भारत के पड़ोसी देशों में भी मनाया जाता है।
#18. दशहरे से पहले नौ देवियों की पूजा की जाती है ।जिन्हें नवरात्री कहते हैं।
#19. इस पर्व पर सभी सरकारी स्कूलों और दफ्तरों में छुट्टी रहती है।
#20. दशहरे का त्योहार धर्म और वीरता का प्रतीक है।
नोट -: 20 पंक्तियाँ हिंदी में 20 Lines On Dussehra in Hindi, Short essay on Dussehra in Hindi आपको पसंद आये तो अपने मित्रों के साथ Fecebook, whatsapp, instagram, twitter पर शेयर जरूर करें।