Essay On buland darwaza in-hindi

प्रस्तावना-: buland-darwaza-in-hindi
बुलंद दरवाजा विश्व का सबसे ऊंचा दरवाजा है। यह मुगलों द्वारा बनाई गई एक इतिहासिक इमारत है। यह भारत देश के उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी में स्थित है। बुलंद दरवाजे को विक्ट्री ऑफ गेट के नाम से पहचाना जाता है।
यह एक बहुत ही सुंदर और प्रसिद्ध इतिहासिक इमारत है। इस इतिहासिक स्मारक का निर्माण सन 1631 ई. में मुगल शासक शंहशाह अकबर ने गुजरात पर विजय दिवस के रूप में करवाया था। इसके निर्माण में लाल बलुई सफेद और काले रंग के पत्थरों का प्रयोग किया गया था।
अधिक पढे:
buland darwaza In Hindi
बुलंद दरवाजा फतेहपुर सीकरी महल का एक हिस्सा है जिसकी ऊंचाई जमीन स्तर से 54 मीटर है।बुलंद दरवाजा फतेहपुर सीकरी महल के दक्षिणी प्रवेश द्वार के रूप में अपनी अहम भूमिका निभाता है। माना जाता है कि बुलंद दरवाजे के निर्माण में लगभग 12 वर्ष का समय लगा था।
उस समय पर फ़तेहपुर सीकरी मुग़ल बादशाह अकबर की राजधानी थी। लेकिन पानी की कमी के कारण राजधानी को आगरा स्थानांतरित कर दिया गया ।यूनेस्को के द्वारा फतेहपुर सीकरी के बुलंद दरवाजे को विश्व धरोहर की लिस्ट में सम्मिलित किया गया ।
इस महल के दरवाजों और स्तंभों पर कुरान की आयतें लिखी हुई है। बुलंद दरवाजे को मीनारों और गोल गुम्बदों सजाया गया है। इसकी दीवारों पर कुरान की आयतें लिखी हुयीं हैं।
इसकी दीवारों पर सुंदर और अविस्मरणीय चित्रकारी को प्रदर्शित किया गया है। ।बुलंद दरवाजे तक पहुंचने के लिए 52 सीढ़ियों का सफर तय करना पड़ता है।
इसे मुगल कालीन चित्रकारी से सजाया गया है।इस महल के अंदर सलीम चिश्ती की दरगाह का निर्माण किया गया है। प्रसिद्ध दरवाजे की मुगल कालीन चित्रकारी क़ो देखने के लिए हर रोज हजारों की संख्या में पर्यटन आते हैं।
यह एक सुंदर पर्यटक स्थल है। यहाँ पर देश विदेश से आये हुए पर्यटक बुलंद दरवाजे की ऊंचाई और खूबसूरती को देखकर बहुत ही आनंदित होते हैं और इस प्रसिद्ध दरवाजे की खूबसूरत तश्वीर खींचते हैं।
निष्कर्ष-: buland-darwaza-in-hindi
यहां पर हजारों की संख्या में लोग दरगाह पर चादर चढ़ाते हैं और मन चाहे आशीर्वाद की मिन्नते करते हैं। फतेहपुर सीकरी घूमने के लिए एक सुंदर पर्यटन स्थल है।
बुलंद दरवाजा दुनिया का सबसे विशाल दरवाजा है। यह फतेहपुर सीकरी महल का मुख्य प्रवेश द्वार है।इसके अंदर सलीम चिश्ती की दरगाह भी है।