Essay On Cow In Hindi.

प्रस्तावना-:
भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म में गाय को सबसे पवित्र औऱ पूज्यनीय पशु माना जाता है।यह एक उपयोगी पशु है।गाय का मनुष्य के दैनिक जीवन में सर्वाधिक महत्व है।
यह मनुष्य के जीवन में हर प्रकार से उपयोगी होती है।गाय को हिन्दू धर्म में मां की के जैसा सम्मान दिया जाता है। हिन्दू धर्म में गाय के अंदर सभी देवी देवताओं का वास माना जाता है।इसलिए गाय सबसे अधिक पूज्यनीय है।
गाय मनुष्य का सबसे पसंदीदा पशु है।यह विश्व के सभी देशों में पायी जाती है।डेयरी विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक गाये भारत देश में पायी जाती हैं। भारत में गाय का पालन सबसे अधिक किया जाता है।
गाय को अन्य पशुओं की अपेक्षा शांत और समझदार माना जाता है। भारतिय संस्कृति में गाय सबसे अधिक प्रिय औऱ पवित्र पशु है।यह एक गुणकारी पशु है।गाय के अंदर अनेक गुण पाये जाते हैं।गाय हिन्दू धर्म में आस्था और पवित्रता का प्रतीक है।
Essay On Cow In Hindi
भारत देश में कई करोड़ हिंदू गाय में आस्था रखते हैं। गाय के पालन को सुभ मानते हैं।हिन्दू धर्म में ऐसी मान्यता है कि गाय को पूजना सबसे पवित्र और धार्मिक कार्य होता है।
गाय को घर में पालना सबसे पवित्र और धार्मिक कार्य है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी गाय एक गुणकारी पशु है।गाय एक साधारण सी पशु है। यह सभी स्थानों पर आसानी से दिख जाती है।
गाय को वैसे तो पालतू पशु माना जाता है लेकिन कुछ गायों के समूह जंगलों में पाये जाते हैं जिन्हें जंगली गाय कहते हैं। जंगली गाय हमेशा जंगलों में ही रहती है।इनका मनुष्यों के द्वारा पालन पोषण नहीं किया जाता है।
जंगली गायें अहिंशक प्रवृत्ति की होती हैं। मनुष्य के जीवन में पालतू गाय ही सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है।गाय का शरीर भारी होता है।गाय का वजन लगभग 700 से 900 किलोग्राम तक हो सकता है। गाय के चार पैर दो आंखे और दो कान होते हैं।गाय सभ्य और दयालु जानवर होता है।
गाय के पास एक लंबी पूंछ होती है।पूंछ से गाय अपने शरीर को साफ और स्वच्छ बनाये रखती है।गाय के चार थन होते हैं।गाय एक सुंदर और आकर्षक पशु है। गाय के पास दो बड़ी आंखे भी होती हैं।गाय बहुत ही चंचल और फुर्तीला पशु है।
गाय की भी कई प्रजातियां होती हैं। ये भिन्न भिन्न स्थानों पर भिन्न भिन्न प्रकार के रंग रूपों में पायी जाती हैं।कुछ गायें दुधारू भी होती हैं जो एक दिन में 20 से 30 लीटर तक दूध देती है।घरेलू सामान्य गायें 6 से 7 लीटर तक दूध देती है।
गायों का पालन डेयरी उद्योगों में सबसे अधिक किया जाता है।हिन्दू धर्म में गाय का पालन करना सबसे अधिक पवित्र और पुण्य का काम माना जाता है। गाय को गउ माता कहा जाता है।गाय को हरा चारा सबसे अधिक प्रिय होता है।
गाय को भोजन गेहूं ज्वार बाजरा चावल इत्यादि फसलों से प्राप्त होता है।जंगली गायों का भोजन जंगल में पाए जाने वाली हरी घास फल फूल पेड़ों की पत्तियां होती हैं।
गर्भ धारण होने के 9 महीने पश्चात गाय बछड़ा या बछिया को जन्म देती है। गाय का बच्चा बहुत ही फुर्तीला होता है जो जन्म के कुछ समय बाद ही चलना फिरना आरम्भ कर देता है। गाय का दूध बहुत ही पोष्टिक और गुणकारी होता है।
गाय मनुष्य के जीवन में हर प्रकार से उपयोगी होती है।गाय से हमें दूध दही मक्खन इत्यादि प्राप्त होता है। गाय के गोबर का प्रयोग ईंधन के रूप में किया जाता है। गाय के मूत्र का प्रयोग अनेक रोगों के उपचारों में किया जाता है।
निष्कर्ष-:
गाय मनुष्य का पसंदीदा पालतू पशु है।ये संसार के सभी देशों में पायी जाती है। गाय को पशु जगत का सबसे सभ्य और समझदार पशु माना जाता है।भारतिय संस्कृति और हिन्दू धर्म में सभी सुभ कार्यों में गाय के गोबर का प्रयोग किया जाता है।
अन्य पढे: