Essay On Elephant in Hindi.
प्रस्तावना-:
हाथी एक विशालकाय जानवर होता है।यह एक चौपाया प्राणी भी है।हाथियों को मनुष्यों के द्वारा पाला भी जाता है।इसकी सम्पूर्ण विश्व में कई प्रकार की प्रजातियां पायी जाती है।ये एक बहुत ही शक्तिशाली जानवर है। हाथी एशिया और अफ्रीका में सर्वाधिक पाये जाते हैं।पृथ्वी पर पाए जाने वाले सभी प्राणियों में से हाथी सबसे भारी भरकम शरीर वाला प्राणी है ।ये विश्व का सबसे शक्तिशाली जानवर भी है।
Essay On Elephant in Hindi.
वर्तमान समय में जंगलों और पेड़ पौधों की अंधाधुंध कटाई के कारण हाथियों की संख्या में दिन प्रतिदिन कमी होती जा रही है।जंगली जानवर और पशु पंक्षी कीड़े मकोड़े प्रकृति की शोभा में चार चांद लगाते हैं।संसार में पाये जाने वाले सभी जीव जंतुओं की अपने आप मे अलग ही महत्व होता है।हाथी मनुष्य के जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
हाथी के शरीर का रंग ग्रे और भूरे रंग का होता है। हाथी के शरीर का वजन 4000 से 6000 किलोग्राम तक होता है । हाथी के चार पैर दो आंखें दो कान ओर एक पूंछ होती है।
इसके पास एक लंबी सूड़ भी होती है।जिससे ये बारीक से बारीक और बडी से बड़ी वस्तु को आसानी से उठा सकता है।हाथी अपनी सूड़ का प्रयोग खाना खाने पानी पीने और आत्मरक्षा की स्तिथि में करता है।इसकी सूड़ के दोनों तरफ एक एक दांत होते हैंजिन्हें हम टस्क कहते हैं।इसके पंखे की तरह दो बड़े कान होते हैं।इसकी आंखे शरीर की अपेक्षा बहुत ही छोटी होती है।
इसके शरीर की त्वचा एक इंच तक मोटी होती है।हाथी अपने कानों का पंखे की तरह इस्तेमाल करता है इस प्रकार से इसके शरीर को गर्मी से राहत मिलती है।
हाथी जंगलो में समूहों में रहते हैं। अधिकतर हाथियों के रहने का स्थान घने जंगल होते हैं। घने जंगलों में इनको हर प्रकार की सुविधाएं आसानी से प्राप्त हो जाती है। हाथी अपने शरीर की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखता है। हाथी को पानी सबसे अधिक प्रिय होता है।हाथी पानी में नहाता है और एक अच्छा तैराक भी होता है।
जंगल का राजा तो शेर ही होता है लेकिन शेर के बाद दूसरा शक्तिशाली जानवर हाथी ही होता है।हाथी की चाल बहुत ही मद मस्त होती है।हाथी के झुंडों का प्रतिनिधित्व एक बुजुर्ग हाथी ही करता है।
Essay On Elephant in Hindi.
हाथी का भोजन जंगलों में पाये जाने वाले फल फूल पत्तिया और छोटे छोटे पेड़ पौधें होते हैं। हाथी एक दिन में 100 किलोग्राम तक भोजन खा जाता है।
हाथी की औसतन आयु 70 से 100 वर्षों तक होती है।
हाथी का प्रयोग निम्न प्रकार के व्यवसायों में किया जाता है।
प्राचीन समय में हाथी का प्रयोग राजा महाराजों के द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए सवारी के रूप में किया जाता है। हाथी को प्रशिक्षित करने वाले को महावत कहा जाता है। हाथी एक विशालकाय जानवर है जिससे इसकी सवारी करने से जंगली जानवरों का भय कम रहता है। राजा महाराजा हाथियों का प्रयोग युद्ध के मैदान में भी किया करते थे।
वर्तमान समय में हाथियों का प्रयोग सर्कसों में किया जाता है।एक प्रशिक्षित हाथी सर्कस में कई प्रकार के करतबों का प्रदर्शन करता है।
Essay On Elephant in Hindi.
निष्कर्ष-:
हाथी जंगलों में पाए जाने वाला सबसे अधिक शक्तिशाली और विशालकाय प्राणी होता है। हाथी में देखने की शक्ति बहुत ही कम होती है। हाथी में सूंघने और सुनने की शक्ति अधिक होती है। हाथी की त्वचा बहुत ही संवेदनशील होती है ।
यह जमीन पर फूंक फूंक कर कदम रखता है।अगर हाथी की सूड़ में एक चींटी भी चली जाए तो हाथी मरने की स्तिथि में हो जाता है।इसको चींटी मच्छर मधुमक्खी और कोई कीड़ा मकोड़ा काट ले तो इसके शरीर में घाव हो जाते हैं।इसका शरीर लचीला और संवेदनशील होता है।
यह जब चिंघाड़ता है तो इसकी आवाज बहुत ही तेज होती है।
यह एक ऐसा जानवर है जो लेटकर नहीं बल्कि खड़े खड़े ही सो सकता है।हाथी 4 से 5 घंटे ही सोता है। हाथी का विशाल शरीर होने के कारण वह कूद नहीं सकता है।
मादा हाथी के गर्भकाल का समय 22 महीने का होता है। हाथी के नवजात शिशु का वजन 120 किलोग्राम तक होता है।
Note: अगर आपको Essay On Elephant in Hindi हेल्पफूल लगता है तो Essay On Elephant in Hindi
सोशल मीडिया जरूर शेअर करे।
Essay On Elephant in Hindi.,Essay On Elephant in Hindi.,Essay On Elephant in Hindi.,Essay On Elephant in Hindi.