भेड़ पर निबंध हिंदी में। Essay On Sheep in Hindi
Essay On Sheep in Hindi.

प्रस्तावना-:
भेड़ निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों की आजीविका का मुख्य साधन है। भेड़ मुख्य रूप से पालतू जानवर है जो पशु पालन के अंतर्गत आता है। ये भिन्न भिन्न देशों में विभिन्न प्रकार के आकार और रंग रूपों में पायी जाती है।भेड़ चौपाया स्तनधारी प्राणी होता है।भारत एक कृषि प्रधान देश है यहां की 70% आबादी कृषि पर आश्रित होती है। यहां पर भेड़ों का पालन बड़े पैमाने पर किया जाता है।भेड़ आपने आप को सभी प्रकार के मौसमों के अनुकूल बना लेती है। विश्व भेड़ पालन में भारत का चीन ऑस्ट्रेलिया के बाद तीसरा स्थान है।
भेड़ से हमें दूध मांस ऊन इत्यादि प्राप्त होता है।इसका दूध पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है।इसके दूध में सबसे अधिक विटामिनों की मात्रा पायी जाती है।
भेड़ की आवाज को अधिक दूरी से भी आसानी से सुना जा सकता है। भेड़ मनुष्य के जीवन में हर प्रकार से उपयोगी होती है। भेड़ की यादाश्त बहुत अधिक होती है जो किसी व्यक्ति वस्तु स्थान को एक बार देखने के बाद काफी समय तक याद रखती है ।
इसमे सुनने की क्षमता भी अधिक होती है।भेड़ को ऊंची पहाड़ियों पर चढ़ना पसंद है। भेड़ एक शाकाहारी घरेलू लोकप्रिय पशु है । भेड़े हमेशा समूहों में रहना पसंद करती हैं। भेड़ एक ऐसा पशु है जो हमेशा समूहों में एक साथ चलता फिरता है।
शारीरिक रंग रूप-:
भेड़ भिन्न भिन्न स्थानों पर भिन्न भिन्न प्रकार के शारीरिक आकार और रंग रूपों में पायी जाती हैं।इसका शारीरिक वजन 15 से 20 किलोग्राम तक होता है।भेड़ के चार पैर दो आंखे दो कान और एक पूंछ होती है।भेड़ की मुख्य पहचान उसके शरीर के बाल होते हैं।इसके पैरों के खुर दो भागों में विभक्त होते हैं।कुछ भेड़ों के सींग भी होते हैं। अधिकतर भेड़ों का रंग भूरा और सफेद होता है।नर भेड़ को मेंढा कहते हैं ।भेड़ के बच्चे को मेमना कहते हैं। मेमना बहुत ही सुंदर और आकर्षक होता है।
रहन सहन-:
भेड़ हमेशा समूहों में रहती हैं। भेड़ एक ऐसा पशु है जो एक के पीछे एक चलती है।भेड़ में सभी प्रकार के जलवायु परिवर्तनों को सहन करने की क्षमता होती है। इसके ठहरने के स्थान को बाड़ा या घेर कहते हैं।ये आमतौर पर मनष्यों के मध्य रहना पसंद करती हैं।भेड़ के गर्भ काल का समय छः माह तक होता है।भेड़ एक या दो बच्चों को जन्म देती है। भेड़ में वंश वृद्धि की क्षमता कम होती है।
भेड़ का भोजन-:
भेड़ एक शाकाहारी पशु है।इसका भोजन हरी घास पेड़ पौधों की पत्तियां और अनाज होता है।इसको किसानों के द्वारा व्यवसाय के लिए पाला जाता है।भेड़ भोजन की तलाश में कई मीलों तक का सफर तय करती हैं।
भेड़ का जीवन काल-:
भेड़ की औसतन आयु 8 से7 वर्षों तक होती है।
निष्कर्ष-:
भेड़ का मनुष्य के जीवन में बहुत अधिक महत्व होता है। ये मनुष्य के जीवन में हर प्रकार से उपयोगी साबित होता है।भेड़ से हमें ऊन मांस दूध प्राप्त होता है।भेड़ की ऊन बहुत महंगी उच्च क्वालिटी की होती है।जिससे ऊनी रेशमी और गर्म वस्त्रों का निर्माण किया जाता है।